एक बच्चे में एइएस की पुष्टि, चार चमकी-बुखार के भर्ती

एक बच्चे में एइएस की पुष्टि, चार चमकी-बुखार के भर्ती
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उसम भरी गर्मी के बीच एइएस का कहर लगातार हर दिन बढ़ रहा है. बुधवार को मोतिहारी के एक बच्चे में एइएस की पुष्टि हुई जबकि जिले के चार बच्चे चमकी बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हुए हैं. पीड़ित मोतिहारी का बच्चा दो साल का मुन्ना कुमार है. परिजन चमकी बुखार की हालत में 26 मई को भर्ती कराए थे. पैथोलॉजी रिपोर्ट में सुगर लेवल कम था. हाइपोग्लाइसीमिया बताते हुए डॉक्टर ने एइएस करार दिया है. बच्चे का इलाज डॉ. गोपाल शंकर सहनी की यूनिट में चल रहा था. बुधवार को बेहतर होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. पीड़ित बच्चों की संख्या अब 20 हो गयी.स्वास्थ्य विभाग के तय प्रोटोकॉल के तहत चल इलाज किया जा रहा है. शिशु रोग विशेषज्ञ सह उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया है कि जब-जब उमस भरी गर्मी पड़ती है तब-तब बच्चे बीमारी के शिकार हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










