नरियार हॉल्ट : रेल टिकट बिक्री के लिए एजेंट चुनेंगे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नरियार हॉल्ट : रेल टिकट बिक्री के लिए एजेंट चुनेंगे
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
कमीशन दर पर टिकट बेचने के लिए नरियार हॉल्ट स्टेशन पर एजेंट का चयन किया जायेगा. इसको लेकर पूर्व मध्य रेल की ओर से आवेदन मांगा गया है. नरियार का नियंत्रक स्टेशन मोतीपुर है. चयनित एजेंट पिपराहन-मोतीपुर हॉल्ट स्टेशन के बीच नरियार हॉल्ट स्टेशन पर टिकटों की आपूर्ति के लिए अपने नियंत्रक स्टेशनों से कैश भुगतान कर टिकट लेकर इसकी बिक्री करेंगे. पूर्व मध्य रेल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हॉल्ट की साफ-सफाई हॉल्ट एजेंट को अपने खुद के खर्च से करना होगा. कमीशन दर पर पांच वर्षों के लिए हॉल्ट अभिकर्ता का चयन होगा.रेलवे की वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










