तीन महीने इंतजार के बाद तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी

Published by : ANKIT Updated At : 30 Nov 2025 8:35 PM

विज्ञापन

तीन महीने इंतजार के बाद तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञापन

:: 32 सौ से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से है पेंडिंग

:: 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में हुए थे शामिल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

तीन महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने रविवार को स्नातक सत्र 2022-25 के तृतीय वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है. रविवार की शाम में परिणाम को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. रोल नंबर के माध्यम से छात्र-छात्राएं परिणाम देख सकते हैं. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि 32 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं का परिणाम विभिन्न कारणों से पेंडिंग हो गया है. इसमें से बड़ी संख्या में ऐसे भी छात्र शामिल हैं जिनका प्रथम या द्वितीय वर्ष का अंक उपलब्ध नहीं था. दो हजार से अधिक विद्यार्थी तृतीय वर्ष की परीक्षा में फेल हो गये हैं. इस परीक्षा में 95 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. इसमें से 90 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. 47 हजार विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व 38 हजार विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से सफलता प्राप्त की है.

विलंब के कारण एक वर्ष हुआ बर्बाद

विलंब से परिणाम जारी होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद हो गया है. दूसरे शहरों में पीजी व अन्य कोर्स में दाखिला लेने के लिए कई विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. समय से तृतीय वर्ष की परीक्षा नहीं होने और परिणाम मेंं विलंब के कारण उनकी प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी. परिणाम को लेकर छात्र लगातार विश्वविद्यालय पहुंच रहे थे. उनका कहना है कि अब परिणाम आया भी है तो इस सत्र में कहीं नामांकन नहीं हो सकता. ऐसे में एक वर्ष का समय ऐसे ही बर्बाद हो गया.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANKIT

लेखक के बारे में

By ANKIT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन