बोचहां के दो बच्चों में एइएस की पुष्टि

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
बोचहां के दो बच्चों में एइएस की पुष्टि

बोचहां के दो बच्चों में एइएस की पुष्टि

विज्ञापन

:: अब तक मिले 11 केस, दोनों बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गर्मी बढ़ी तो बच्चे एइएस से पीड़ित होने लगे हैं. छह दिन बाद दो बच्चों में एइस की फिर पुष्टि हुई है. अब तक 11 बच्चों में एइएस की पुष्टि हो चुकी है. इसमें 10 बच्चे जिले के हैं, जबकि एक गोपालगंज का है. इनमें एक बच्चा बोचहां और दूसरा कुढ़नी का बताया जा रहा है. बोचहां के रहने वाले राजू कुमार के 11 माह का पुत्र रुस्तम कुमार को अचानक चमकी बुखार आया. इसके बाद रूस्तम को सीएचसी में भर्ती कराया गया. उसका प्रारंभिक इलाज हुआ. सुधार नहीं होने पर उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया. पीकू में उसे भर्ती किया गया है. रुस्तम का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिये भेजा गया है. उसमें एइएस की पुष्टि हुई है. बोचहां के रहने वाले राकेश सहनी के चार माह के पुत्र आर्यन को भी बुखार हुआ. इसके बाद पिता पीकू में लेकर आये. इलाज के बाद उसका ब्लड सैंपल जांच के लिये भेजा गया, जिसमें एइएस की पुष्टि हुई है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी ने कहा कि बच्चों की हालत में सुधार है. दोनों बच्चे स्वस्थ हैं. कहा कि एइएस से ठीक हुए बच्चों का फॉलोअप करना है. स्वास्थ्य विभाग के एएनएम स्तर से व आईसीडीएस इसे महिला पर्यवेक्षिका के स्तर से पूरा करेंगी. इसके लिए एक फॉर्मेट भी बनाया गया है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि जहां भी डेंजर जोन है, वहां अलर्ट रहने को कहा गया है. पीएचसी को भी बच्चे का प्रारंभिक इलाज करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन