एक बच्चे में एइएस की पुष्टि, संख्या 18 पहुंची

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
एक बच्चे में एइएस की पुष्टि, संख्या 18 पहुंची

एक बच्चे में एइएस की पुष्टि, संख्या 18 पहुंची

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गर्मी बढ़ी तो जिले में एइएस से बच्चे पीड़ित होने लगे हैं. पिछले चार दिन बाद ही एक बच्चे में एइएस की फिर पुष्टि हुई है. अब तक 18 बच्चों में एइएस की पुष्टि हो चुकी है. इसमें 15 बच्चे जिले के बताये गये हैं, जबकि तीन अन्य जिलों के हैं. एइएस पीड़ित बच्चा मोतीपुर का है. मोतीपुर के रहने वाले सिकंदर महतो के ढाई माह के पुत्र कर्ण कुमार को अचानक चमकी बुखार आया. इसके बाद पिता ने सीएचसी में लेकर आये. जहां उनका प्रारंभिक इलाज किया गया. अब एसकेएमसीएच के पीकू में भर्ती किया गया है. उसमें एइएस की पुष्टि हुई है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर साहनी ने कहा कि बच्चों की हालत में सुधार है. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि जहां भी डेंजर जोन है, वहां अलर्ट रहने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन