लॉ की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Updated at : 16 Oct 2024 7:06 PM (IST)
विज्ञापन

लॉ की प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
बीआरएबीयू की ओर से 20 अक्तूबर को होने वाली लॉ की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर बुधवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या व पासवर्ड की मदद से लॉगइन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. विवि की ओर से बताया गया कि एलएलबी के लिए आरडीएस कॉलेज व प्री ला के लिए आरबीबीएम कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा केंद्र आरडीएस कॉलेज में बनाया गया है. सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी. एलएलबी के लिए 1347 व प्री लॉ के लिए 437 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसबार छह नये कॉलेजों को मान्यता मिलने के बाद 11 कॉलेजों में एलएलबी के लिए 1140 व प्री लॉ के लिए 840 सीटों के लिए आवेदन लिये गये. इसके बाद दो और कॉलेजों को भी मान्यता दी गयी है. इनका नाम भी पोर्टल पर जोड़ा जाना है. ऐसे में एलएलबी व प्री लॉ को मिलाकर कुल सीटों की संख्या दो हजार के पार पहुंच जायेगी. जबकि, आवेदन कम हैं. परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी.एमएड के लिए भी होनी है प्रवेश परीक्षा
मुजफ्फरपुर.
बीआरएबीयू की ओर से 20 अक्तूबर को ही एमएड में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा होनी है.इसको लेकर एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है. 150 सीटों पर नामांकन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में विवि से संबद्ध तीन कॉलेजों मेें एमएड कोर्स का संचालन होता है. इसके लिए चार सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इस परीक्षा के लिए विवि के परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




