एसडीओ कार्यालय चुरायी बाइक, आरोपी को पीट किया अधमरा

एसडीओ कार्यालय चुरायी बाइक, आरोपी को पीट किया अधमरा
मुजफ्फरपुर. एसडीओ पश्चिमी के कार्यालय के पास से बुधवार दोपहर बाइक चुरा रहे शातिर को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. वह एक लाल रंग की अपाचे बाइक का लॉक तोड़ते हुए पकड़ा गया था. भीड़ की पिटाई से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के आने से पहले पिटाई करने वाले लोग वहां से धीरे-धीरे खिसकने लगे.इसके बाद मौका पाकर आरोपी युवक भी खिसक लिया. स्थानीय लोगों का कहना था कि बाइक का लॉक तोड़ते समय ही बाइक के मालिक ने युवक को पकड़ लिया था. उसके पास मास्टर चाबी भी थी. महिला के पर्स से मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग को पीटा मुजफ्फरपुर. मोतीझील में शाम महिला के पर्स से मोबाइल की चोरी करने के आरोप में एक नाबालिग को भीड़ ने पीट दिया. हालांकि, उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया गया. वह कचरा चुनने वाले अपने दोस्त को मोबाइल दे दिया था. महिला ने मोबाइल मिलने के बाद पुलिस में शिकायत नहीं कर दोनों नाबालिग को चेतावनी देकर छोड़ दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










