हाजत तोड़कर फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Published at :01 Feb 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
हाजत तोड़कर फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

हाजत तोड़कर फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

करजा थाने की हाजत से भागा था जैतपुर का इंद्र महतो एक वर्ष पहले चोरी की बाइक के साथ पकड़ाया था आरोपी प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाने की हाजत तोड़कर फरार हुआ बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया़ आरोपी की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के दुबियाही के इंद्र महतो के रूप में हुई है़ करजा पुलिस ने शनिवार की सुबह जैतपुर थाना क्षेत्र के दुबियाही स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया़ एक वर्ष पहले चोरी की बाइक के साथ उक्त आरोपी को करजा पुलिस ने बड़कागांव बसंतपुर नहर से गिरफ्तार किया था़ उसी दिन रात में उक्त आरोपी हाजत तोड़कर फरार हो गया था, तब से पुलिस उसकी तलाश में थी़ इधर, थाना क्षेत्र के भररा से एक अन्य मामले के फरार आरोपी मो नौशाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन