39वीं चाल में मंत्री फंसने पर स्वीकारी हार, अभिषेक सोनू बने उप विजेता

39वीं चाल में मंत्री फंसने पर स्वीकारी हार, अभिषेक सोनू बने उप विजेता
मुजफ्फरपुर.
भारद्वाज गुरुकुल, पन्हास व सुमेजयो चेस क्लब बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रथम जीएम भास्कर मेमोरियल स्टेट ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में 23 जिलों से 142 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जिसमें 36 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल हुए. अभिषेक सोनू ने आठ चक्रों की बाजी में सात अंक अर्जित किया. प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में 6.5 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे प्रतियोगिता के शीर्ष रेटेड खिलाड़ी बेगूसराय के जय वर्धन शर्मा के खिलाफ प्रथम बोर्ड पर अभिषेक सोनू ने काले मोहरे से खेलते हुए अक्रामक ओपनिंग पद्धति से खेल शुरू किया. 16वें चाल में टेक्टिकल में फंसते हुए जय वर्धन शर्मा ने एक गलती की व अभिषेक ने सेंटर प्यादा काट लिया. इसके बाद जयवर्धन को वापसी का अवसर नहीं देते हुए 28 वें चाल में एक ऊंट भी काट लिया.उप विजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा
अंत में 39वें चाल में जयवर्धन ने अपना मंत्री फंसने पर हार स्वीकार कर ली. इससे पूर्व अभिषेक सोनू ने भागलपुर के बाला देव जी सुमन, खगड़िया के आदर्श सुमन, बेगूसराय के अभिषेक रंजन, खगड़िया के रुद्र वीर सिंह, दरभंगा के ऋतिक कुमार एवं बेगूसराय के अर्जुन कुमार व जयवर्धन शर्मा को हराया. अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद अभिषेक सोनू सात अंकों पर पहुंच गये, जिसमें बुकोल्ज कम होने के कारण उप विजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा.ये रहे उपस्थित
गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि पिछले कई प्रतियोगिता में बुकोल्ज के कारण 1-2 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. आगे से अंकों में ही इजाफा करने के लिए कड़ा अभ्यास किया जायेगा. अभिषेक सोनू के इस सफलता पर गुरुकुल के संरक्षक मणिमाला देवी, विद्युत वर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापिका मंजू, अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शशिनंद कुमार, जीएन ट्रेडर्स के निदेशक विजय, जिला शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सीनियर नेशनल आर्बिटर मनीष, राजीव रंजन, चंदन कर्ण, गुरुकुल की सचिव शिवानी कर्ण, प्रियंका, अविनाश मोनू, कृष्ण गोपाल, श्वेता, आलोक मिश्रा, राहुल, गोविंद सहित दर्जनों खेल प्रेमियों ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




