मुजफ्फरपुर गरीबनाथ मंदिर: फूलों और बेलपत्र से सजे बाबा, अहले सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published by :Aaruni Thakur
Published at :12 May 2026 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj-Ka-Darshan-muzaffarpur-garibnath-mandir-jalabhishek-darshan-12-may-aarti-schedule

बाबा गरीबनाथ

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में 12 मई को बाबा का फूलों और बेलपत्र से भव्य शृंगार किया गया. सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. यहां देखें दोपहर और रात की आरती का पूरा शेड्यूल...

विज्ञापन

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में मंगलवार, 12 मई को अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह पांच बजे मंदिर का मुख्य द्वार खुलते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा. भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

विधि-विधान से हुई सुबह की पूजा और शृंगार

मंदिर के मुख्य द्वार खुलने के बाद सबसे पहले सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक और पं. बच्चा पाठक ने बाबा की विधिवत पूजा संपन्न कराई. षोड्शोपचार पूजा के बाद बाबा को विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूलों और बेलपत्र से सजाया गया. इसके उपरांत आम भक्तों के लिए जलाभिषेक की प्रक्रिया शुरू हुई. भीड़ की अधिकता को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुव्यवस्थित तरीके से सभी को पंक्ति में लगाकर मंदिर के भीतर प्रवेश कराया.

सत्यनारायण भगवान की पूजा और गूंजते शंख

पूरा मंदिर परिसर शंख और घंटों की ध्वनि से गुंजायमान रहा. बाबा के दर्शन-पूजन के लिए शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. कई श्रद्धालु मंदिर परिसर में सत्यनारायण भगवान की कथा और पूजा-अर्चना कराने के लिए भी पहुंचे.

दोपहर और रात की आरती का विशेष शेड्यूल

दोपहर के समय मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक द्वारा बाबा की विशेष पूजा और फूलों से शृंगार किया जाएगा. इसके बाद आरती होगी और फिर कुछ समय के लिए गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. शाम चार बजे भक्तों के दर्शन के लिए गर्भ गृह पुनः खोला जाएगा. रात्रि साढ़े नौ बजे पं. विनय पाठक द्वारा बाबा की पूजा और भव्य शृंगार किया जाएगा, जिसके बाद प्रधान आरती होगी और फिर रात में मंदिर का गर्भ गृह बंद कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Aaruni Thakur is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन