ePaper

Muzaffarpur : मोरनिस्फ चमराही पोखर में डूबने से युवती की मौत

Updated at : 27 Dec 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : मोरनिस्फ चमराही पोखर में डूबने से युवती की मौत

Muzaffarpur : मोरनिस्फ चमराही पोखर में डूबने से युवती की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र के मोरनिस्फ चमराही पोखर में शनिवार को एक 20 वर्षीया युवती की डूबने से मौत हो गयी. उसकी पहचान मोरनिस्फ गांव निवासी मनोज पासवान की पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है. घटना से गांव के लोग गम में डूबे हैं. जानकारी के अनुसार, युवती पोखर की तरफ शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान हाथ-पैर धोने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चली गयी. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी, तो खोजबीन शुरू हुई. पोखर किनारे युवती की चप्पल देख ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई. देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद शव खोज कर निकाला. इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. थानेदार जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि युवती (मृतका) मानसिक रूप से कमजोर थी. पोखर में डूबने से उसकी मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन