Muzaffarpur : सकरा में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 1:10 AM

विज्ञापन

Muzaffarpur : सकरा में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

विज्ञापन

सकरा़ थाना क्षेत्र की डिहुली इशहाक पंचायत के नारोपट्टी गांव में रविवार को युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी़ घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया़ युवक की पहचान 38 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के सहयोग से शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया. बताया गया कि सुजीत के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं. कुछ दिनों से वह तनाव में रह रहा था. इसी बीच शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो गया. रविवार की सुबह देर तक सोये रहने पर परिजन जगाने गये तो उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन