मछली लदी पिकअप वैन एनएच किनारे पलटी, तीन लोग जख्मी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Apr 2025 10:09 PM

विज्ञापन

मछली लदी पिकअप वैन एनएच किनारे पलटी, तीन लोग जख्मी

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर से मोतिहारी मछली लेकर जा रहे थे व्यापारी प्रतिनिधि, गायघाट गायघाट चौक के समीप मछली लदी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एनएच-27 किनारे पलट गयी. घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गये. पुलिस ने घायलों को गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया. घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बाहुल इस्लाम, व्यापारी सदिकुल मियां व राहुल हुसैन बताया गया है. व्यापारी सदीकुल मियां ने बताया कि वह दक्षिण दिनाजपुर जिले से सात क्विंटल जिंदा मछली लेकर मोतिहारी मछली मंडी जा रहा था. इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर एनएच किनारे पलट गयी. घटना में गाड़ी पर लोड जिंदा मछलियां मर गयीं. थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना घायल लोगों के परिजनों को दे दी गयी है. साथ ही व्यापारी के परिचित को बुलाकर उन्हें मछली सौंप दी गयी. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन