Muzaffarpur : भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, हजारों लीटर घोल किया नष्ट
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 24 Aug 2025 9:50 PM
Muzaffarpur : भारी मात्रा में देसी शराब बरामद, हजारों लीटर घोल किया नष्ट
कांटी. नगर परिषद क्षेत्र के कोठियां बूढ़ी गंडक नदी किनारे से पुलिस ने सैकड़ों लीटर देसी शराब बरामद की. साथ ही देसी शराब बनाने के लिए रखे हजारों लीटर घोल को नष्ट कर दिया गया. डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि उनको सूचना मिली कि कोठियां बूढ़ी गंडक नदी किनारे देसी शराब बनायी जा रही है. इसके बाद थानाध्यक्ष रविकांत पाठक टीम बनाकर अपर थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, दारोगा राम विचार सिंह, जेपी गुप्ता, रामू रविदास, एएसआइ रंभू रमण यादव, कमलेश चंद्रवंशी सहित जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही शराब बनाने के आरोपी फरार हो गये. डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस ने लगभग 560 लीटर देसी शराब बरामद कर थाना लायी. वहीं मौके पर देसी शराब बनाने के लिए रखे गये हजारों लीटर घोल को विनष्ट किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










