अतिक्रमण हटाने के िलए अगले हफ्ते से अभियान

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के िलए अगले हफ्ते से अभियान

मुजफ्फरपुर: सिकंदरपुर मन की जमीन पर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ अगले सप्ताह अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए पहल शुरू हो गयी है. गुरुवार को डीसीएलआर पूर्वी मो शाहजहां मुशहरी सीओ नवीन भूषण के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पूरे मन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अंचल कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर: सिकंदरपुर मन की जमीन पर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ अगले सप्ताह अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए पहल शुरू हो गयी है. गुरुवार को डीसीएलआर पूर्वी मो शाहजहां मुशहरी सीओ नवीन भूषण के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने पूरे मन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान अंचल कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण के खिलाफ चलनेवाले अभियान की सूचना पहले दे दें. प्रशासन ऐसा कर एक तीर से दो निशाने लगाने के प्रयास में है. एक तो यह कि अतिक्रमणकारी खुद जमीन खाली कर दें, तो दूसरा यदि अतिक्रमण हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़े, तो वे इसकी पूर्व सूचना नहीं होने का बहाना नहीं बना सके.
फिलहाल प्रशासन की नजर करबला की ओर से तालिमी मरकज के समीप करीब 26 डिसमिल जमीन पर कब्जा जमाये व जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के समीप बसे 58 परिवारों को हटाने पर है. प्रमंडलीय आयुक्त अतुल प्रसाद ने बीते 18 फरवरी को हुई समीक्षा बैठक में इसके लिए 15 दिनों का समय दिया है. हालांकि, इंटरमीडिएट परीक्षा में व्यस्तता के कारण अभी तक इसके लिए अभियान शुरू नहीं हो सका है.
नोटिस देकर पक्ष रखने का मिलेगा मौका : कैडेस्टल सर्वे के अनुसार, सिकंदरपुर मन का कुल रकबा 149.29 एकड़ था, जो रिविजनल सर्वे में घट कर 120.84 एकड़ रह गया. घटी 28.45 एकड़ जमीन में से 10.70 एकड़ जमीन अब रैयतों के नाम पर है. मुशहरी सीओ नवीन भूषण ने पिछले दिनों सिकंदरपुर मन के समीप की 34 जमाबंदियों को संदिग्ध बताते हुए जमाबंदी रद्द करने की कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा की थी. अपर समाहर्ता ने मामले में जमाबंदी रैयतों के साथ खतियानी रैयतों को भी पक्ष रखने के लिए नोटिस देने का फैसला लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन