ePaper

facebook पर डाला स्कूली छात्रा का अश्लील वीडियो, यह हुआ अंजाम

Updated at : 19 Jan 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
facebook पर डाला स्कूली छात्रा का अश्लील वीडियो, यह हुआ अंजाम

मुजफ्फरपुर : स्कूली छात्रा के फेसबुक का पासवर्ड हैक कर अश्लील तसवीर डालनेवाले युवक को पकड़ उसके परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही है. सिकंदरपुर के युवक की शादी पांच साल पूर्व माड़ीपुर मुहल्ले […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : स्कूली छात्रा के फेसबुक का पासवर्ड हैक कर अश्लील तसवीर डालनेवाले युवक को पकड़ उसके परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही है. सिकंदरपुर के युवक की शादी पांच साल पूर्व माड़ीपुर मुहल्ले में हुई थी. शादी के बाद उस मुहल्ले में रहनेवाली एक लड़की से उसकी जान पहचान हो गयी.

इसका उसने गलत फायदा उठाया. बाजार व स्कूल आने-जाने के क्रम में उसके साथ छेड़खानी करने लगा. उसने जब विरोध किया तो मोबाइल में कैद की गयी उसकी तसवीर को फेसबुक पर डाल बदनाम करने की धमकी दी. छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए उसे अकेले में बुलाने लगा. लड़की उसके इस अनाप-शनाप बातों को मानने से इनकार किया तो तीन दिन पहले उसका फेसबुक पासवर्ड हैक कर अश्लील तसवीर डाल दी. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी. परिजन उक्त युवक के तलाश में लगे ही थे कि बुधवार की शाम वह मुहल्ले में घूमता हुआ दिखायी दिया. छात्रा के परिजनों ने उसे पकड़ लिया.
उसके पकड़े जाने की खबर सुनते ही मुहल्ले के दर्जनों लोग जुट गये और बेल्ट, लाठी-डंडे से उसकी धुनाई शुरू कर दी. युवक की धुनाई की सूचना काजीमुहम्मदपुर थाने तक पहुंची. पुलिस माड़ीपुर मुहल्ले में पहुंच काफी मशक्कत के बाद आरोपित युवक को वहां से निकाल थाने तक लायी. हालांकि, इस मामले में पीड़ित पक्ष ने किसी तरह की शिकायत थाने में नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन