जंक्शन पर 92 लीटर शराब जब्त, पांच गिरफ्तार

जंक्शन पर 92 लीटर शराब जब्त, पांच गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अलग-अलग तस्करों के गिरोह से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में शराब तस्करी के तीन गिरोह के 5 आराेपियों को गिरफ्तार किया गया है. कुल 92 लीटर शराब जब्त की है. प्लेटफाॅर्म एक पर सुबह में 24 बोतल शराब के साथ प्रशांत कुमार व अतुल कुमार को टीम ने पकड़ा, दोनों ताजपुर, समस्तीपुर के रहनेवाले हैं. वहीं 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस के ए-4 में शौचालय के पास से 48 बोतल शराब के साथ किशन कुमार बैठा को गिरफ्तार किया. वह कटरा, मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है. इसके साथ ही अल्लसुबह करीब 5 बजे जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक के मेन गेट के निकट शंका होने पर जीआरपी की टीम ने 220 पीस टेट्रा पैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. जिसमें प्रशांत कुमार, मालीघाट, मिठनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी सचिन कुमार सहिला रामपुर हथौड़ी का है. इधर, 19 बोतल लावारिस हालत में भी शराब बरामद हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










