बिहार : 3 मेडिकल कर्मियों का अपहरण, दो को किया रिहा, एक अभी कब्जे में

Updated at : 04 Jan 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : 3 मेडिकल कर्मियों का अपहरण, दो को किया रिहा, एक अभी कब्जे में

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम कक्ष के समीप से दिनदहाड़े करीब एक बजे हथियार से लैस बोलेरो सवार करीब एक दर्जन बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मी समेत तीन लोगों जबरन उठा लिया. अपहृत तीनों लोगों में से पिटाई के बाद नरसंडा निवासी मो मुस्ताक उर्फ आजाद व गोविंद फुलकाहां निवासी कृष्ण नंदन […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच के पोस्टमार्टम कक्ष के समीप से दिनदहाड़े करीब एक बजे हथियार से लैस बोलेरो सवार करीब एक दर्जन बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मी समेत तीन लोगों जबरन उठा लिया. अपहृत तीनों लोगों में से पिटाई के बाद नरसंडा निवासी मो मुस्ताक उर्फ आजाद व गोविंद फुलकाहां निवासी कृष्ण नंदन सिंह को पानापुर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, मेडिकल कॉलेज कर्मी अमरनाथ गुप्ता का देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला था. इस मामले में कृष्णनंदन सिंह के बयान पर पानापुर पुलिस ने 11 लोगों को आरोपित किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मौके पर मौजूद ने पुलिस को बताया कि एक दर्जन से ज्यादा की संख्या में पहुंचे बोलेरो सवार बदमाशों तीन लोगों को उठा गाड़ी में बैठालिया.

जानकारी के मुताबिक वे लोग कॉलेज के मुख्य द्वार से होते हुए सड़क पर पहुंचे और यहां उत्तर दिशाहुए मुजफ्फरपुर- माेतिहारी फोरलेन से कांटी की तरफ चले गये. पानापुर पुलिस का कहना है कि अपहृतों में शामिल गोविंद फुलकाहां कृष्णनंदन सिंह बोलेरो से कुचल हत्या मामले का भी आरोपित है. इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना की जानकारी मिलते ही अहियापुर थानाध्यक्ष दिनेश यादव व दारोगा विश्व मोहन चौधरी मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली. पुलिस ने कॉलेजकर्मी की गाड़ी को उठा कर थाने ले गयी. कॉलेज प्रशासन को भी अपहृत अमरनाथ गुप्ता के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

घटना के बाद मेडिकल कर्मियों में दहशत
पोस्टमार्टम के पास तैनात सुरक्षाकर्मी राजू साह ने पुलिस को बताया कि कार से 10–15 की संख्या में लोग आये थे. आते ही पकड़ो- पकड़ो हल्ला करने लगे. फिर तीनों के साथ मारपीट करने लगे. इसकी जानकारी अपने सुरक्षा इंचार्ज को दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल पुलिस ने थानाप्रभारी को सूचना दी. प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश यादव व दरोगा विश्व मोहन चौधरी दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे. फिर कार को पुलिस ने कब्जे में कर लिया. दिनदहाड़े कर्मी को परिसर से उठाये जाने से पोस्टमार्टम, पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कर्मियों में दहशत में है.
सुरक्षाकर्मियों के रहने का फायदा नहीं
कॉलेज परिसर में 19 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है. रास्ते पर बैरिकेडिंग लगी है. फिर भी अनजान वाहन बिना रोकटोक के ही कॉलेज परिसर में प्रवेश कर जाते हैं. सुरक्षा के लिए कॉलेज सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. इसका रिमोट प्राचार्य के पास है. फिर भी आये दिन पोस्टमार्टम में हंगामा व अवैध वसूली जारी है. इस नियंत्रण के लिए पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर कैमरे भी लगाये गये हैं. इसके बाद भी कैमरे के सामने ही कर्मी समेत तीन लोगों को उठा लिया गया.

मामले की जानकारी मिलते ही अहियापुर पुलिस को छानबीन का निर्देश दिया गया है. कॉलेज प्रशासन से भी संपर्क किया जा रहा है. शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

आशीष आनंद, नगर डीएसपी

अपहरण मामले में 11 लोगों को किया नामजद
अहियापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि कृष्णनंदन सिंह ने विश्वनाथ सिंह, दीपू सिंह, विनोद सिंह, शंभु सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह, डब्ल्यू सिंह, गुंजन सिंह, विजय सिंह, शंभु सिंह का पुत्र व विनोद सिंह को पुत्र को आरोपित किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन