मजदूरी लेने आयी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

मुजफ्फरपुर :बिहारके मुजफ्फरपुर में मजदूरी देने के बहाने महिला को पेट्रोलपंप पर बुला कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला ने कोर्ट परिवाद के आधार पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पेट्रोल पंप कर्मी दीपेंद्र कुमार, चंदन कुमार, विभूति कुमार […]
मुजफ्फरपुर :बिहारके मुजफ्फरपुर में मजदूरी देने के बहाने महिला को पेट्रोलपंप पर बुला कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला ने कोर्ट परिवाद के आधार पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पेट्रोल पंप कर्मी दीपेंद्र कुमार, चंदन कुमार, विभूति कुमार और राजेंद्र दूबे को आरोपित बनाया है.
महिला ने बताया कि शिकायत दर्ज करवाने स्थानीय थाने पर गयी, तो पुलिस ने शिकायत लिखने से मना कर दिया. इसके बाद वह वरीय पुलिस अधिकारी से भी इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची, मगर वहां से भी इंसाफ नहीं मिला. फिर थक-हार कर न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










