श्रावणी मेले में 9 गाड़ियां चुरायीं
Updated at : 21 Jul 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

श्रावणी मेले में 9 गाड़ियां चुरायीं
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
श्रावणी मेले के दौरान 9 बाइक चुरा ली गयी. चोरी की ये घटनाएं नगर थाना, मिठनपुरा थाना व आमगोला क्षेत्र में हुई हैं. नगर थाना क्षेत्र से चार, मिठनपुरा थाना के जिला स्कूल के पास से तीन और आमगोला इलाके से दो बाइक चोरी हुई है. सभी घटनाएं भीड़-भाड़ वाले इलाकों व पार्किंग स्थलों के पास हुईं. चोरों ने पहले से रेकी कर वारदात की है. नगर थाना व मिठनपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर गिरोह का पर्दाफाश हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




