ePaper

यूपी चुनाव तक राम मंदिर का अांदोलन नहीं चलायेगी विहिप : तोगड़िया

Updated at : 06 Sep 2016 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी चुनाव तक राम मंदिर का अांदोलन नहीं चलायेगी विहिप : तोगड़िया

मुजफ्फरपुर : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को कहा है कि विहिपयूपी विधानसभा चुनाव तक राम मंदिर के निर्माण का अांदोलन नहीं चलायेगी.उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इसपर विचार किया जाएगा. बिहार के मुजफ्फरपुर दीवान रोड स्थित एक विवाह भवन मेंपत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने यह […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को कहा है कि विहिपयूपी विधानसभा चुनाव तक राम मंदिर के निर्माण का अांदोलन नहीं चलायेगी.उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इसपर विचार किया जाएगा.

बिहार के मुजफ्फरपुर दीवान रोड स्थित एक विवाह भवन मेंपत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने यह बातें कहीं. साथ ही उन्होंने कहा बिहार में शराबबंदी स्वागत योग्य है. कांग्रेस, कम्युनिस्ट, तृणमूल कांग्रेस या कोई भी पार्टी शराब पर प्रतिबंध लगाएगी उसका स्वागत है. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश मेंचालीस करोड़ लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं. इसका सबसे बड़ा कारण शराब, तंबाकू व मादक पदार्थ का सेवन है. उन्होंने कहा कि विहिप शराब, तंबाकू व मादक पदार्थ से मुक्ति के लिए अभियान चला रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन