बिहार : मुजफ्फरपुर में मुखिया के साथ गैंगरेप का प्रयास, विरोध करने पर पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2016 9:19 AM
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुरमें सरैया थाना क्षेत्र में मुखिया के साथ गैंगरेप का प्रयास किया गया. इसमें आरोप उपमुखिया व उनके समर्थकों पर लगा है. विरोध करने पर आरोपितों ने मुखिया के साथ मारपीट की, जिसमें वो जख्मी हो गयीं. उनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. मुखिया के बयान पर पुलिस ने मामले […]
मुखिया ने अपने बयान में आगे कहा है कि मेरी बेटी ने जब शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपित भाग गये, लेकिन कुछ देर बाद फिर वापस आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे. इस बार आसपास के लोग भी बचाने के लिए मौके पर पहुंच गये, तो आरोपितों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो लोग जख्मी हो गये. वहीं, मुखिया को जख्मी हालत में इलाज के लिए मेडिकल लाया गया. यहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही मुखिया के बयान के आधार पर भी मामले को देखा जा रहा है. पीड़ित मुखिया के पति का निधन हो चुका है. ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले से भी विवाद रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










