बिहार : व्यवसायी हत्याकांड के विरोध में बाजार बंद

मुजफ्फरपुर:बिहार के मुजफ्फरपुरजिलेमें अहियापुर व्यवसायी हत्याकांड के विरोध मेंआज लोगों ने टायरजला करप्रदर्शन किया. इस दौरान इलाकेके बाजार को बंद कर दिया गया है. उधर, मृतक व्यवसायी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए उनके घर विधायक सुरेश शर्मा, बेबी कुमारी, केदार गुप्ता पहुंचे है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले मेंअबतकपांच लोगों को […]
मुजफ्फरपुर:बिहार के मुजफ्फरपुरजिलेमें अहियापुर व्यवसायी हत्याकांड के विरोध मेंआज लोगों ने टायरजला करप्रदर्शन किया. इस दौरान इलाकेके बाजार को बंद कर दिया गया है. उधर, मृतक व्यवसायी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए उनके घर विधायक सुरेश शर्मा, बेबी कुमारी, केदार गुप्ता पहुंचे है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले मेंअबतकपांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
गौर हो किकल अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ स्थित शक्ति धर्म कांटा के समीप दुकान पर ही व्यवसायी संतोष कुमार चौधरी को अपराधियों ने गोली मार दी थी. वहीं, संतोष ने बगल में खड़े उसके चचेरे भाई प्रभास कुमार को कुछ नहीं किया. परिजनों ने बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में संतोष को भरती कराया. वहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया. पुलिस आशंका जता रही है कि अपराधियों ने लूट की नीयत से संतोष को गोली मारी है. संतोष कुछ ही देर पहले वसूली करके अपनी दुकान पर लौटा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




