Muzaffarpur : अष्टयाम के लिए 501 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : अष्टयाम के लिए 501 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा

Muzaffarpur : अष्टयाम के लिए 501 कन्याओं ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मनियारी -रामपुर बलड़ा बाजार स्थित आदि शक्ति मां भगवती मंदिर परिसर में तीन दिवसीय काली दुर्गे राधेश्याम गौरी शंकर सीताराम अष्टयाम के लिए बुधवार को 501 कन्याओं ने हाथी-घोड़े व बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली़ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पांच किलोमीटर दूर झिकटी कदाने नदी के तट पहुंचीं, जहां आचार्य ने जलबोझी करायी़ इसके बाद श्रद्धालु पड़ेयां चौक होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया. शोभायात्रा पुजारी संजय झा, गणेश झा, सुरेन्द्र झा, गुड्डू झा, सज्जन झा, सुनील झा, आदर्श झा आदि की देखरेख में निकाली गयी. यजमान सुशील झा, रेणु देवी थे. महायज्ञ शुरू होते ही पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. मंदिर पूजा समिति के पुजारी संजय झा ने बताया कि समस्त दुकानदारों व ग्रामीणों के सहयोग से महायज्ञ किया जा रहा है. महायज्ञ के समापन पर विशाल प्रसाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन