मौसम : 23 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा, उमस से थोड़ी राहत

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
मौसम : 23 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा, उमस से थोड़ी राहत

मौसम : 23 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा, उमस से थोड़ी राहत

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर में भीषण गर्मी के बीच सोमवार को अचानक पुरवा हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. दोपहर के समय हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे तपिश में कुछ कमी महसूस हुई. पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. कभी धूप तो कभी बादल, दिन भर आसमान में लुकाछिपी का खेल जारी है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ होती है, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में बादलों का डेरा जम जाता है. हालांकि, इन बादलों से अभी तक कोई खास बारिश देखने को नहीं मिली है, फिर भी ये सूरज की तेज किरणों से कुछ देर के लिए राहत जरूर देते हैं. शाम होते-होते एक बार फिर आसमान साफ होने लगता है. आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है, जिसमें दिन के तापमान में हल्की गिरावट या बढ़ोतरी देखी जा सकती है. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन