पटियासा से 205 कार्टन शराब जब्त, धंधेबाज फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

205 cartons of liquor seized
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. अहियापुर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब को जब्त किया है. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी मौके से फरार हो गये. अहियापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि पटियासा में एक ट्रक से शराब की खेप को अनलोड किया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहां देखी कि एक ट्रक से शराब की खेप उतार कर छोटी-छोटी गाड़ियों पर लोड किया जा रहा था. अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने छापेमारी कर 205 कार्टन शराब जब्त कर लिया. टीम में दारोगा दिलीप कुमार भी थे. 1766.16 लीटर शराब की कीमत 5 लाख से अधिक बतायी जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










