झांसा टॉवर लगाने का, दो जिलों के 200 लोगों के साथ ठगी

200 people from two districts cheated
20 से अधिक लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे, फिर की शिकायत
सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में चल रहा टावर कंपनी का ऑफिसडेढ़ लाख रुपये लेकर प्रत्येक से आठ साल का किया था एग्रीमेंट
संवाददाता, मुजफ्फरपुर वाइ-फाई का टाॅवर लगवाने का झांसा देकर दो जिलों के 200 लोगों के साथ ठगी की गयी. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में कंपनी का ऑफिस है. 20 से अधिक लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहीं शिकायत की. कहा कि डेढ़ लाख रुपये लेकर प्रत्येक से आठ साल का एग्रीमेंट किया गया था.मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में 200 से अधिक लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक का फ्रॉड हुआ है. कंपनी के अधिकारियों द्वारा यह फर्जीवाड़ा किया गया है. मामले को लेकर ठगी के शिकार 20 से अधिक पीड़ित एसएसपी सुशील कुमार से मिलने पहुंचे. लेकिन, एसएसपी के डीआइजी की मीटिंग में व्यस्त होने के कारण वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सदर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा है. पीड़ितों का कहना है कि मुजफ्फरपुर व आसपास के जिलों में 200 से अधिक लोगों से इस कंपनी ने ठगी की है. ठगी की राशि करोड़ों में है. अब कार्यालय बंद कर वह फरार हो गया है.
बंदरा प्रखंड के हत्था के मुन्नी बंगरी निवासी राम ललित राय ने बताया कि टाॅवर लगवाने के नाम पर उनसे संपर्क किया गया. मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले कंपनी के डायरेक्टर ने बोला कि आपको डेढ़ लाख रुपये देना होगा. जब राम ने इनकार किया तब डायरेक्टर ने बताया कि आप डेढ़ लाख रुपये जमा करके अपनी जमीन पर टाॅवर लगवा लीजिए. आप जो डेढ़ लाख जमा करेंगे, वह चेक से वापस हो जायेगा. कंपनी की ओर से डेढ़ लाख रुपये लेकर आठ साल का एग्रीमेंट किया जायेगा. इसमें टावर लगने के बाद प्रत्येक महीने आठ हजार रुपये मिलेंगे. टाॅवर लगाने के बाद तीन से चार माह तक रेंट दिया. इसके बाद पैसा देना बंद कर दिया. चेक का पैसा लौटाने का समय आया तो डायरेक्टर टालमटोल करने लगा. उसके द्वारा दिये गये डेढ़ लाख रुपये का चेक भुनाने गया तो अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के कारण वह बाउंस कर गया. जब उसके गोबरसही स्थित कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि कंपनी अपना कारोबार समेट कर चली गयी है.ये हो गये ठगी के शिकार
बरियापुर की रेखा, रतवारा के अमृतेश, बरियारपुर के राजीव राम, गायघाट वदेया के रणवीर राय, छपरा गोविंदपुर के संजीत, पीयर रतनमनिया गांव के विकास, चांदपुरा की निभा द्विवेदी, समस्तीपुर पूसा के मिथिलेश कुमार, गायघाट जांता के सुंद्रिका, समस्तीपुर मालीनगर के ब्रजेश, गायघाट सुस्ता टोक की चिंता, बैंगरी के राम ललित राय, गायघाट के कुमुदलता यादव, समस्तीपुर वारिस नगर के कमलेश राय, कल्याणपुर की रानी, हत्था के सुशांत सुमन, अर्चना व पीयर के राजेश सिंह.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




