पूर्वी चंपारण के 20 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Updated at : 28 Feb 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी चंपारण के 20 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके मीनापुर थाना के कान्हा छितर पट्टी निवासी लुटेरा पंकज कुमार को दबोच लिया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके मीनापुर थाना के कान्हा छितर पट्टी निवासी लुटेरा पंकज कुमार को दबोच लिया. उसपर पूर्वी चंपारण जिले में 20 हजार रुपये का इनाम घोषित है. साहेबगंज के राजेपुर में हुए लूट कांड में वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी मीनापुर के पानापुर ओपी क्षेत्र से की गयी है. बिहार एसटीएफ उससे पूछताछ करने के बाद राजेपुर पुलिस को सौंप दी. उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण जिला में लूट व छिनतई के कई मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन