जंक्शन पर कविगुरु एक्सप्रेस से 1,903 किलो विदेशी सुपारी जब्त

जंक्शन पर दोपहर के समय कामख्या से उदयपुर सिटी तक चलने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस से 1903 किलो विदेशी सुपारी जब्त की गयी
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरजंक्शन पर दोपहर के समय कामख्या से उदयपुर सिटी तक चलने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस से 1903 किलो विदेशी सुपारी जब्त की गयी. आरपीएफ पोस्ट मुजफ्फरपुर व कस्टम विभाग की ओर से संयुक्त रूप से चले ऑपरेशन के तहत कार्रवाई हुई. गाड़ी संख्या- 19616 कवि गुरु एक्सप्रेस अप शुक्रवार की दोपहर के 2.06 बजे प्लेटफॉर्म संख्या दो पर प्लेस हुई. संयुक्त रूप से गाड़ी के फ्रंट एलएलआर संख्या- 197014 को वाणिज्य विभाग मुजफ्फरपुर के कर्मचारियों की उपस्थिति में खोलकर चेक किया गया, तो उसमें आरआर संख्या (2022-191706, 2022-191639, व 2022-191693) के अनुसार अलीपुर दुआर जंक्शन से कानपुर के लिए बुक बुक किया गया. विदेशी सुपारी बरामद हुई जिसमें 18 बोरा विदेशी सुपारी, वजन लगभग 1,390 किलो व सात बोरा विदेशी सुपारी की कटिंग, वजन लगभग 513 किलो पाया गया.
मुजफ्फरपुर की टीम ने जब्त किया
अधिकारियों के अनुसार कुल 1,903 किलो के विदेशी सुपारी-कटिंग को आरपीएफ मुजफ्फरपुर व कस्टम विभाग मुजफ्फरपुर की टीम ने जब्त किया. जब्त सुपारी की अनुमानित कीमत 4.75 लाख रुपए आंकी गयी है. आगे की कार्रवाई को लेकर कस्टम विभाग सुपारी को अपने साथ ले गयी. आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त सोनपुर अजय कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, कस्टम अधीक्षक जितेंद्र कुमार, आरपीएफ की ओर से गोकुलेश पाठक, लाल बाबू खान, राजू कुमार मौजूद थे.
कोडरमा व मध्यप्रदेश से जुड़ा तार
दूसरी ओर इतनी मात्रा में सुपारी कानपुर में कहां पर डिलीवरी होनी थी. इसको लेकर कस्टम विभाग के साथ आरपीएफ की ओर से जांच शुरू कर दी गयी है. वाणिज्य विभाग विभाग की ओर से भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के साथ हर्दा मध्य प्रदेश व कोडरमा झारखंड से भी डिलिवरी का तार जुड़ा हुआ है. दूसरी ओर यह भी सवाल उठने लगा है कि इतनी मात्रा में विदेशी सुपारी कैसे पार्सल से लोड हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




