सरकारी कार्यालय में नहीं चलेंगे 15 साल पुराने वाहन

Updated at : 19 Jan 2025 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी कार्यालय में नहीं चलेंगे 15 साल पुराने वाहन

15 year old vehicles will not run

विज्ञापन

जिला के पोर्टल के माध्यम से इ-नीलामी के माध्यम से होगी उन वाहनों की नीलामी वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सरकारी कार्यालय में 15 साल से पुराने वाहन नहीं चलेंगे. इस पर रोक लगाने को लेकर परिवहन सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी डीटीओ, एमवीआइ को आवश्यक निर्देश दिये हैं. इसमें कहा है कि सभी संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचित करते हुए 15 साल पुराने वाहन के परिचालन पर रोक लगाये. इसके साथ ही उन वाहनों की नीलामी पहले की तरह संबंधित विभाग नहीं करेंगे, बल्कि उन वाहनों की नीलामी संबंधित जिले के पोर्टल पर इ-नीलामी के माध्यम से की जायेगी. इसको लेकर परिवहन विभाग द्वारा जिले में कार्यरत सभी सरकारी विभाग को पत्र भेजा जा रहा है कि वह अपने 15 साल पुराने वाले वाहन के कागजात को परिवहन कार्यालय में जांच कराकर जिला के पोर्टल पर जाकर इ-नीलामी के माध्यम से स्क्रैप कराये. इधर बताते चले कि 15 साल पुराने सरकारी वाहनों के स्क्रैप को लेकर पूर्व में भी सूचना जारी की गयी थी, जिसके आलोक में जिले में चार दर्जन से अधिक वाहनों की रिपोर्ट तैयार की गयी थी. लेकिन इन वाहनों के परिचालन को पूरी तरह से रोकने का आदेश जारी कर दिया गया है. पुराने अनफिट वाहन सुरक्षित नहीं है. इसको लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. कुछ सरकारी कार्यालय है, जहां आज भी काफी पुराने वाहन चल रहे हैं, अब उनका परिचालन रोक देना है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित सरकारी कार्यालय परिवहन विभाग में संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन