बैट्री चोरी करते पकड़ाये युवक को जमकर पीटा
Updated at : 07 Nov 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नगर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में बुधवार को एक दुकान से बैट्री चोरी करने के आरोप में एक संदिग्ध युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया. वह लोगों की पकड़ छुड़ा कर भागने लगा, लेकिन दुकानदार के शोर मचाने पर स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नगर थानाक्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में बुधवार को एक दुकान से बैट्री चोरी करने के आरोप में एक संदिग्ध युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया. वह लोगों की पकड़ छुड़ा कर भागने लगा, लेकिन दुकानदार के शोर मचाने पर स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों व दुकानदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसमें वह घायल हो गया.
उसके कपड़े भी फट गये. जानकारी मिलने पर वहां गश्त कर रही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. सैप जवानों ने आरोपित को भीड़ से छुड़ाने का प्रयास किया. लेकिन, आक्रोशित वाहन मालिक, दुकानदार व राहगीर उसकी पिटाई करते रहे. इधर, उक्त युवक अपने आप को निर्दोष बता रहा था.
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह आरोपित को भीड़ से छुड़ा कर हिरासत में लेकर जीप में बैठा लिया. हालांकि, इस दौरान आक्रोशित लोगों ने काफी हंगामा किया. आक्रोशितों की पुलिस के साथ कुछ देर के लिए बकझक हुई. आरोपित पुलिस की जीप से भी निकल कर भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन, पुलिस उसे लेकर वहां से निकल गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




