छेड़खानी का विरोध करने पर देवर को पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2019 8:00 AM
मुजफ्फरपुर : पानी टंकी चौक इलाके में स्थित पिज्जा की दुकान में एक महिला के साथ छेड़खानी को लेकर जमकर हंगामा व मारपीट हुई. महिला के देवर को कुछ युवक बेल्ट, लाठी, डंडा से पीटते रहे. घटना को लेकर आधा घंटे तक अफरा-तफरी मची रही. मारपीट के दौरान स्थानीय दुकानदार व राहगीरों की काफी भीड़ […]
मुजफ्फरपुर : पानी टंकी चौक इलाके में स्थित पिज्जा की दुकान में एक महिला के साथ छेड़खानी को लेकर जमकर हंगामा व मारपीट हुई. महिला के देवर को कुछ युवक बेल्ट, लाठी, डंडा से पीटते रहे. घटना को लेकर आधा घंटे तक अफरा-तफरी मची रही. मारपीट के दौरान स्थानीय दुकानदार व राहगीरों की काफी भीड़ मौके पर जुट गयी. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना मिठनपुरा पुलिस को दी, लेकिन पुलिस देर से घटनास्थल पहुंची. पुलिस को देख कर मारपीट में शामिल युवक भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने पीड़ित महिला व युवक को साथ में लेकर थाने चली आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










