अहियापुर में लूट के दौरान बाइक सवार घायल

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के मिठनपुरा में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने सोमवार की रात बाइक सवार युवक से लूट का प्रयास किया. इस दौरान बाइक सवार सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. उसकी पहचान समस्तीपुर राकेश कुमार […]
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के मिठनपुरा में बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने सोमवार की रात बाइक सवार युवक से लूट का प्रयास किया. इस दौरान बाइक सवार सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. उसकी पहचान समस्तीपुर राकेश कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस को दी गयी जानकारी में राकेश ने बताया है कि वह समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर आ रहा थे. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया. इसके बाद बैग छीनने का प्रयास किया. इसी दौरान वह बाइक से सड़क पर गिर कर घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




