आज बदले मार्ग से जायेंगी वैशाली व मौर्य
Updated at : 23 Oct 2019 2:56 AM (IST)
विज्ञापन

घोसवर-भगवानपुर रेलखंड पर एनआइ काम, लिया गया ब्लॉक मुजफ्फरपुर : सोनपुर मंडल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के घोसवर भगवानपुर सेक्सन पर नन इंटरलॉकिंग काम के चलते ब्लॉक लिया गया है. इस कारण पाटलिपुत्र जाने वाली सभी सवारी गाड़ी रद्द रहेगी. दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते […]
विज्ञापन
घोसवर-भगवानपुर रेलखंड पर एनआइ काम, लिया गया ब्लॉक
मुजफ्फरपुर : सोनपुर मंडल के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के घोसवर भगवानपुर सेक्सन पर नन इंटरलॉकिंग काम के चलते ब्लॉक लिया गया है. इस कारण पाटलिपुत्र जाने वाली सभी सवारी गाड़ी रद्द रहेगी. दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते किया जायेगा.
दिनांक 22 अक्तूबर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13019 बाघ एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते किया जायेगा. गाड़ी संख्या 12553 वैशाली एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते किया जायेगा.
22 अक्तूबर को खुली गाड़ी संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते किया जायेगा. गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का परिचालन बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर के रास्ते किया जायेगा. वहीं गाड़ी संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस जयनगर से 70 मिनट विलंब से खुलेगी. गाड़ी संख्या 19166 साबरमती एक्सप्रेस दरभंगा से 360 मिनट विलंब से खुलेगी.
हाजीपुर रूट में ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है. इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन पकड़ने से पहले जानकारी फोन या एप के माध्यम से ले लें. यात्री अपने स्टेशन के पूछताछ काउंटर का नि:शुल्क नंबर से भी जानकारी ले सकते हैं.
ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान
मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र जाने वाली सवारी ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई यात्री बस से रवाना हुए.
इस नंबर पर करें कॉल
0621-2215232,06212215233, 0621-2213034.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




