भगवानपुर विद्युत कार्यालय परिसर में मिला अधेड़ का शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थानाक्षेत्र के भगवानपुर स्थित तिरहुत विद्युत आपूर्ति क्षेत्र परिसर में शनिवार की दोपहर अधेड़ की शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव झाड़ी में फंसा हुआ था, उससे तेज दुर्गंध आ रही थी. कुछ ही देर में बिजली विभाग के कर्मियों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ कैंपस में जुट गयी. सदर […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थानाक्षेत्र के भगवानपुर स्थित तिरहुत विद्युत आपूर्ति क्षेत्र परिसर में शनिवार की दोपहर अधेड़ की शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव झाड़ी में फंसा हुआ था, उससे तेज दुर्गंध आ रही थी. कुछ ही देर में बिजली विभाग के कर्मियों के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ कैंपस में जुट गयी.
सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से शव को झाड़ी में लगे पानी से बाहर निकाला गया. पानी में शव पड़े होने से फूला हुआ था. मृतक के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे. उसकी दाढ़ी लंबी थी. शव की हालत देखकर पुलिस का कहना था कि पांच से छह दिन पूर्व इसकी मृत्यु हुई होगी. छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
थानेदार मिथिलेश झा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक भगवानपुर पुल के नीचे रात गुजारता था. दिन में यहां-वहां भटकता था. दुकानदार या स्थानीय लोगों से मांगकर खाता-पीता था. उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










