बिजली को लेकर बेला में हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिना सूचना दिनभर बिजली गायब होने पर मुशहरी फीडर से जुड़े ग्रामीणों ने रविवार की रात बेला पावर सब स्टेशन (पीएसएस) पर पहुंचकर हंगामा किया. पीएसएस में मौजूद ऑपरेटर को डरा धमकाकर लाइन बंद करा दिया. मौके पर पुलिस व एसएसबी कैंप के अधिकारी पहुंचे, तब तक लोग लौट गये. इस कारण कुछ […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बिना सूचना दिनभर बिजली गायब होने पर मुशहरी फीडर से जुड़े ग्रामीणों ने रविवार की रात बेला पावर सब स्टेशन (पीएसएस) पर पहुंचकर हंगामा किया. पीएसएस में मौजूद ऑपरेटर को डरा धमकाकर लाइन बंद करा दिया. मौके पर पुलिस व एसएसबी कैंप के अधिकारी पहुंचे, तब तक लोग लौट गये. इस कारण कुछ देर बेला पीएसएस से बिजली बंद रही. लोगों का कहना था कि सुबह दस बजे से ही लाइन बंद है. शाम को थोड़ी देर के लिए आयी और कुछ देर बाद कट गयी. फोन करने से कोई सही जानकारी नहीं मिली तो यहां आये,तो ये लोग पुलिस को बुला लिये.
मुशहरी के सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि द्वारिकानगर सुपर ग्रिड से चंदवारा के नये 33 केवीए लाइन का काम को लेकर मुशहरी फीडर की बिजली बंद थी. शाम को लाइट आयी तो तार टूट गया और एक जगह डिस्क पंक्चर हो गया जिसे बनाने में टीम लगी है, रात को बिजली चालू हो जायेगी. खबर लिखे जाने तक रात के 11 बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी थी.
आज 5 से 8 घंटे बंद रहेगी बिजली
मुजफ्फरपुर. आइपीडीएस योजना के तहत शहर व शहर से सटे इलाकों में जर्जर तार को एबी केबल में बदलने व ट्रांसफॉर्मर (डीटीआर) की क्षमता बढ़ाने का काम हो रहा है. इसको लेकर आज सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में 5 से 8 घंटे बिजली बंद रहेगी. इसमें रेवा फीडर 9 से 4 और एमआइटी शहरी फीडर 9 से 5 बजे तक बंद रहेगा. इस कारण ब्रह्मपुरा, जूरन छपरा, पुलिस लाइन इलाके में बिजली संकट की स्थिति रहेगी.
यहां बंद रहेगी बिजली
रेवा फीडर 9 से 4 और एमआइटी शहरी फीडर 9 से 5 व मीनापुर फीडर भी 10 से शाम 5 बजे तक केबलिंग के लिए बंद रहेगा. बाटा गली, मेहदी हसन चौक, किला चौक, महेश बाबू चौक, पुलिस लाइन, दादर, हरपुर लाहौरी के मोहल्ले प्रभावित होंगे.
रामदयालु गंडक कॉलोनी में 10 से 4 बजे तक केबलिंग के लिए बंद
दामुचक आदर्श कॉलोनी व समुंदर सालीन डीटीआर 10 से 5 बजे तक, विवि वीसी कोठी डीटीआर 11 से 5 बजे तक केबलिंग के लिए.
ब्रह्मपुरा में दाउदपुर कोठी मेन लाइन व आवास नगर 10 से 5 बजे तक, भूजा वाला डीटीआर 10 से 4 बजे तक केबलिंग के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










