रांची के छात्र को मौर्य एक्सप्रेस में नशा खिलाकर लूटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर जीआरपी ने जंक्शन पर उतारा गिरोह के सदस्यों ने छपरा सेपहले दिया घटना को अंजाम मुजफ्फरपुर : गोरखपुर से हटिया जानेवाली मौर्य एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में छपरा से पहले एक स्टेशन पर रांची के एक छात्र को नशा खिलाकर गिरोह के अपराधियों ने उससे लूटपाट की. बेहोशी की हालत […]
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर जीआरपी ने जंक्शन पर उतारा
गिरोह के सदस्यों ने छपरा सेपहले दिया घटना को अंजाम
मुजफ्फरपुर : गोरखपुर से हटिया जानेवाली मौर्य एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में छपरा से पहले एक स्टेशन पर रांची के एक छात्र को नशा खिलाकर गिरोह के अपराधियों ने उससे लूटपाट की. बेहोशी की हालत में मुजफ्फरपुर जीआरपी ने उसे बोगी से उतारा. युवक की पहचान रांची के रघु कुमार के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, छात्र कोटा में रह कर पढ़ाई करता है.
पिता की तबीयत खराब होने पर वह घर जा रहा था. छपरा से पहले वाले स्टेशन पर उसके अगल-बगल दो युवक आकर बैठ गये. इसके बाद उससे दोस्ती की. इसके बाद दोनों में से एक युवक ने उसे पानी दिया. पानी पीने के बाद वह उसे चक्कर आने लगा और वह बेचैन हो गया. इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है. उसके पास से माेबाइल फोन, नगद व बैग लूट लिया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को ट्रेन से बेहोशी के हालत में उतारा गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










