प्रखंड के 10 स्कूलों में एमडीएम की पायलट योजना अधर में
Updated at : 02 Sep 2019 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

अजय कुमार, कुढ़नी : कुढ़नी प्रखंड के चयनित 10 स्कूलों में पायलट योजना के तहत बनने वाला एमडीएम अबतक विभागीय उदासीनता के कारण शुरू नहीं हो सका है. शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर बीते 15 जुलाई से चयनित स्कूलों में शुरू कर देना था. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( एमडीएम ) ने बीते 2 जुलाई को […]
विज्ञापन
अजय कुमार, कुढ़नी : कुढ़नी प्रखंड के चयनित 10 स्कूलों में पायलट योजना के तहत बनने वाला एमडीएम अबतक विभागीय उदासीनता के कारण शुरू नहीं हो सका है. शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर बीते 15 जुलाई से चयनित स्कूलों में शुरू कर देना था. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( एमडीएम ) ने बीते 2 जुलाई को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रखंड एमडीएम प्रभारी को लिखित आदेश भी दिया था. बावजूद प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी ने इस पायलट योजना को स्कूलों में शुरू नहीं करा सके.
इस योजना से शुरू होनेवाले एमडीएम में सिर्फ विद्यालय शिक्षा समिति की दो महिलाओं का चयन व संयुक्त खाता खोला गया है़ अबतक 10 में से एक मध्य विद्यालय, किसुनपुर मधुवन में शिक्षा समिति का गठन नहीं होने से पेंच फंसा है. इस विद्यालय में शिक्षा समिति की दो महिला का ना तो चयन हुआ है और ना ही यहां खाता खोला गया है.
दस को चयनित स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय, देवगन, प्राथमिक विद्यालय चंद्रहट्टी (अज), मध्य विद्यालय चंद्रहट्टी बालक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारसन, मध्य विद्यालय कुढ़नी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जवाडीह, मध्य विद्यालय, ढोढ़ी रतन, मध्य विद्यालय किसुनपुर मधुवन, मध्य विद्यालय रघुनाथपुर मधुवन व मध्य विद्यालय तेलिया शामिल शामिल हैं.
क्या है पायलट योजना
शिक्षा निदेशालय ने स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एमडीएम उपलब्ध कराने व एचएम को इस कार्य से मुक्त करने के लिए प्रयोग के तौर पर पायलट योजना की रूपरेखा तैयार की. अबतक एमडीएम की निगरानी स्कूल के एचएम व विद्यालय शिक्षा समिति सचिव के पास है.
पायलट योजना के तहत विद्यालय शिक्षा समिति की दो शिक्षित महिलाओं का चयन करना है. चयनित दोनों महिलाओं का संयुक्त खाता खुलेगा. इन दोनों महिलाओं को एमडीएम की जिम्मेवारी रहेगी. इसकी निगरानी में बना एमडीएम का बना भोजन पहले दोनों महिला चखेंगी, उसके बाद स्कूली बच्चों को भोजन परोसा जायेगा.
प्रखंड साधनसेवी अंजू देवी ने कहा कि चयनित 10 में नौ स्कूलों के शिक्षा समिति से दो महिलाओं के चयन की सूची व खाता खोलने की रिपोर्ट जिला को सौंप दी गयी है. लेकिन खाता पर राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है.
बीईओ मीना कुमारी ने बताया कि चयनित 10 में एक विद्यालय को छोड़ सभी का खाता खोल दिया गया है. खाता पर राशि उपलब्ध होते ही पायलट योजना शुरू करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




