आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, बढ़ी उमस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 2:47 AM
मुजफ्फरपुर :उमस वाली गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. चिपचिपी गर्मी से लोग पसीना से तर – बतर हो रहे हैं. हवा में नमी की मात्रा काफी हो जाने से यह स्थिति है. दोपहर में आद्रता 60 से 70 फीसदी तक पहुंच गयी है. लगातार चल रही पूरवा हवा से भी आद्रता बढ़ […]
मुजफ्फरपुर :उमस वाली गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. चिपचिपी गर्मी से लोग पसीना से तर – बतर हो रहे हैं. हवा में नमी की मात्रा काफी हो जाने से यह स्थिति है. दोपहर में आद्रता 60 से 70 फीसदी तक पहुंच गयी है. लगातार चल रही पूरवा हवा से भी आद्रता बढ़ रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जतायी है.
ऐसे मौसम में बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. सुबह में आद्रता 90 से 95 फीसदी तक पहुंच जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों ने माॅनसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जतायी है. इसके असर से उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग पूसा से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले पांच दिनों में तराई जिले पूर्वी व पश्चिमी चंपारण , शिवहर एवं मधुबनी जिले मेंं अन्य जिले के अपेक्षा अधिक बारिश हो सकती है.
रविवार को सुबह से बादल छाये रहे. रुक – रुक कर बारिश भी हुई . लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिला. मौसम पूर्वानुमान अवधि में औसतन 10- 12 किलोमीटर के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.अधिकतम तापमान 32 – 34 डिग्री व न्यूनतम 25 – 27 डिग्री के बीच रहेगा. आद्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत एवं दोपहर में 70 से 75 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री एवं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिले में 2.2 मिमी बारिश हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










