दिनभर भीषण गर्मी, शाम में बारिश ने दी राहत
Updated at : 07 Aug 2019 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

24 घंटे में तीन डिग्री चढ़कर पारा 37 के पार मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को मौसम ने मिजाज बदला. शाम में तेज हवा के साथ लगभग 25 एमएम बारिश हुई. बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और ऊमस से राहत मिली. हवा के साथ बारिश होने से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आयी. करीब […]
विज्ञापन
24 घंटे में तीन डिग्री चढ़कर पारा 37 के पार
मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर जिले में मंगलवार को मौसम ने मिजाज बदला. शाम में तेज हवा के साथ लगभग 25 एमएम बारिश हुई. बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और ऊमस से राहत मिली. हवा के साथ बारिश होने से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आयी. करीब एक घंटा तक मध्यम से तेज बारिश हुई.
दिनभर तेज गर्मी व ऊमस के बाद शाम में अचानक बारिश का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया. पिछले चार दिन से तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था. इससे सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई. अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गयी. अगले दो-तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में 10 व 11 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.
मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है. इसके कारण दो दिन तक बारिश की संभावना है. लेकिन 10 व11 अगस्त को अच्छी बारिश की संभावना है. इस दौरान आसमान में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. तराई व मैदानी जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री व न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




