देर शाम अहियापुर में 15 मिनट में अपराधियों ने लूट ली दो बाइक
Updated at : 05 Aug 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 15 मिनट के अंतराल पर दो बाइक लूट की घटना हुई. पहले मुर्गी दाना व्यवसायी को अपराधियोंं ने निशाना बनाया. फिर रसुलपुर के पास घटना हुई. बताया जाता है कि मुर्गी दाना व्यवसायी आदर्श नगर निवासी मनीष कुमार रविवार की शाम 7:15 के करीब दुकान बंद […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 15 मिनट के अंतराल पर दो बाइक लूट की घटना हुई. पहले मुर्गी दाना व्यवसायी को अपराधियोंं ने निशाना बनाया. फिर रसुलपुर के पास घटना हुई. बताया जाता है कि मुर्गी दाना व्यवसायी आदर्श नगर निवासी मनीष कुमार रविवार की शाम 7:15 के करीब दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे.
अहियापुर आदर्श थाना से बैरिया रोड में महज 500 मीटर
आगे बढ़ते ही पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पिस्टल दिखाते हुए ओवरटेक कर बाइक रोक दिया. पिस्टल के बट से हेलमेट पर मारा. बाइक रोकते ही दो अपराधी दोनों तरफ से पिस्टल तान दिया. गाली देते हुए बाइक छीन कर बैरिया की ओर फरार हो गया. वही दुकान में काम करने वाले कन्हैया मिश्र से रसुलपुर गांव के पास बाइक लूट लिया. वह नगर थाना के नई बाजार तेली टोला के है. वह एसकेएमसीएच के पास एक दुकान में एकाउंटेंट है.
रविवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब बाइक से घर जा रहा था. अचानक रसुलपुर गाव के पास टाइल्स दुकान के सामने दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक रोक दिया. कुछ समझ पाते इससे पहले दो अपराधी ने पिस्टल दोनों तरफ से तान दिया. बाइक से उतार एसकेएमसीएच की ओर भाग गये. अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




