डेंगू व चिकनगुनिया से निबटने को स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 3:06 AM
मुजफ्फरपुर : बरसात के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया बीमारी के प्रसार पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सभी पीएचसी को इससे बचाव के लिए प्रचार-प्रसार कराने व पर्याप्त चिकित्सीय सुविधा के साथ दवाओं की उपलब्धता रखने को कहा है. इसके अलावा रोगों से निबटने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम […]
मुजफ्फरपुर : बरसात के मौसम में डेंगू व चिकनगुनिया बीमारी के प्रसार पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सभी पीएचसी को इससे बचाव के लिए प्रचार-प्रसार कराने व पर्याप्त चिकित्सीय सुविधा के साथ दवाओं की उपलब्धता रखने को कहा है.
इसके अलावा रोगों से निबटने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया गया है. यह टीम लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करेगी. साथ ही बीमारी फैलने पर इलाज की तुरंत व्यवस्था करेगी. मच्छरों की रोकथाम के लिए जिले में फाॅगिंग एवं एंटी लार्वा का दवा छिड़काव शुरू कर दिया गया है.
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी नोडल ऑफिसर डॉ सतीश कुमार ने बताया कि बचाव के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बैनर लगाये गये हैं. इसके अलावा 19 हजार पंपलेट बांटे जा रहे हैं. इलाज के लिए सदर अस्पताल व एसकेएसीएच में वार्ड बनाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










