ePaper

कांटी थर्मल में वॉयलर से गिर मजदूर की मौत

Updated at : 10 Jul 2019 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
कांटी थर्मल में वॉयलर से गिर मजदूर की मौत

बिना सेफ्टी बेल्ट पहले ऊंचाई पर वाॅयलर की सफाई कर रहा था मुजफ्फरपुर/कांटी : कांटी थर्मल पावर प्लांट में 55 मीटर ऊंचे वाॅयलर की सफाई के दौरान एक मजदूर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बेहोशी के हालत में उसे एसकेएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर […]

विज्ञापन

बिना सेफ्टी बेल्ट पहले ऊंचाई पर वाॅयलर की सफाई कर रहा था

मुजफ्फरपुर/कांटी : कांटी थर्मल पावर प्लांट में 55 मीटर ऊंचे वाॅयलर की सफाई के दौरान एक मजदूर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बेहोशी के हालत में उसे एसकेएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
उसकी पहचान झारखंड के धनबाद के पाथरबंगला परसिया गांव के श्रमदेव सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई.उसके साथी ने बताया कि सचिन पांच मजदूरों के साथ टोली में 55 मीटर ऊंचे वॉयलर की सफाई व धुलाईकरने के लिए साढ़े नौ बजे के करीब चढ़ा था. दोपहर करीब 12.30 ऊपरी तल की सफाई करने के बाद नीचे के तल पर मशीन को उतारा. जैसे ही मशीन को चालू किया, उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया.
इससे सचिन का सिर फट गया और हाथ टूट गया.शोर होने पर सभी मजदूर दौड़े. एनटीपीसी के डॉक्टर को बुलाया गया. हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन