केजरीवाल में चमकी बुखार से एक मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : केजरीवाल अस्पताल में मंगलवार को चमकी बुखार से पीड़ित छह बच्चों को भर्ती कराया गया, जिसमें एक की मौत हो गयी. डॉकटर उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक रूपेश कुमार करजा निवासी अच्छे लाल सहनी का पुत्र था. अस्पताल में इसके अलावा सरैया की […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : केजरीवाल अस्पताल में मंगलवार को चमकी बुखार से पीड़ित छह बच्चों को भर्ती कराया गया, जिसमें एक की मौत हो गयी. डॉकटर उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक रूपेश कुमार करजा निवासी अच्छे लाल सहनी का पुत्र था. अस्पताल में इसके अलावा सरैया की सोना परवीन, ज्योति कुमारी, करण कुमार व बंदरा के मोनू कुमार व करजा की काजल कुमारी को भर्ती कराया गया था. हालांकि सोना परवीन की स्थिति अधिक खराब होने पर उसे भी पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
रात में यहां इलाजरत अन्य चार बच्चों को भी बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच के एसएनसरीयू में रेफर किया गया. एइएस के नोडल प्रभारी डॉ सतीश कुमार ने कहा कि बच्चों को एसकेएमसीएच भेजा गया है.
एसकेएमसीएच में दो भर्ती
एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चों को मंगलवार की दोपहर भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने दोनों बच्चों की चिंताजनक हालत देखते हुए पीआइसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है. दोनों सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर के रैन खरका गांव के मो असलम का तीन वर्षीय पुत्र फैजान व सरैया के जगरनाथपुर दोकरा के राज किशोर का साढ़े चार वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार है. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है. जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की जानकारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










