लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार में मतदान करने के लिए ‘‘शिक्षा एक्सप्रेस'''' में सवार हुए मतदाता

मुजफ्फरपुर : बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र में ‘‘शिक्षा एक्सप्रेस’ नाम से एक मतदान केंद्र बनाया गया है जहां रविवार को छठे चरण के तहत मतदान हो रहा है. मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में एक सरकारी स्कूल के भवन का इस तरह से रंग-रोगन किया गया है कि यह रेलवे स्टेशन की तरह लगता […]
मुजफ्फरपुर : बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र में ‘‘शिक्षा एक्सप्रेस’ नाम से एक मतदान केंद्र बनाया गया है जहां रविवार को छठे चरण के तहत मतदान हो रहा है. मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में एक सरकारी स्कूल के भवन का इस तरह से रंग-रोगन किया गया है कि यह रेलवे स्टेशन की तरह लगता है जहां परिसर में एक ट्रेन की बोगी खड़ी है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) उमा भारती ने बताया, ‘‘स्कूल को इस तरह से पेंट किया गया है और इसका नाम शिक्षा एक्सप्रेस रखा गया है ताकि यह छात्रों को सीखने का रोमांचक अनुभव प्रदान करे. हम खुश हैं कि इससे वयस्क भी आकर्षित होकर लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सेदारी कर रहे हैं.’ उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र को पिंक बूथ घोषित किया गया है जिसका मतलब है कि सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर बाकी कर्मी महिलाएं होंगी.
बीडीओ ने कहा, ‘‘वैशाली क्षेत्र में दो मतदान केंद्र मतदान केंद्र संख्या 38 और 39 को स्कूल भवन में बनाया गया है. दोनों को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है जहां पेयजल, धूप से बचने के लिए छांव और अपनी मां के साथ आने वाले बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की गयी है.’ वैशाली लोकसभा क्षेत्र में 1803 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 302 कांटी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




