आज से दो दिनों तक बोचहां, गायघाट, ढोली और मीनापुर की बिजली रहेगी प्रभावित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2019 2:32 AM
मुजफ्फरपुर : पावर ट्रांसफॉर्मर (पीटीआर) की क्षमता बढ़ाने को लेकर बुधवार से शुक्रवार की शाम तक बोचहां पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली संकट की स्थिति रहेगी. बोचहां पीएसएस से 11 केवी के चार फीडर बोचहां, गायघाट, ढोली व मीनापुर निकलते हैं. इससे करीब दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी. सबसे अधिक […]
मुजफ्फरपुर : पावर ट्रांसफॉर्मर (पीटीआर) की क्षमता बढ़ाने को लेकर बुधवार से शुक्रवार की शाम तक बोचहां पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली संकट की स्थिति रहेगी. बोचहां पीएसएस से 11 केवी के चार फीडर बोचहां, गायघाट, ढोली व मीनापुर निकलते हैं. इससे करीब दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित होगी.
सबसे अधिक प्रभावित बोचहां प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र होंगे. बोचहां पीएसएस में 5-5 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं. इसमें से एक पांच एमवीए के पीटीआर की जगह 10 एमवीए का पीटीआर लगाने का काम बुधवार की अहले सुबह से शुरू होगा. सुबह में पांच एमवीए का पीटीआर हटा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










