हॉस्पिटल में इनकम टैक्स का सर्वे
Updated at : 10 Apr 2019 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : इनकम टैक्स की टीम मंगलवार को गोशाला रोड स्थित श्री हॉस्पिटल के सर्वे को पहुंची. पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम में बीस की संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी थे. हॉस्पिटल पहुंचते ही टीम ने जांच शुरू कर दी. इस बीच मरीजों की आवाजाही भी लगी रही है. इस दौरान […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : इनकम टैक्स की टीम मंगलवार को गोशाला रोड स्थित श्री हॉस्पिटल के सर्वे को पहुंची. पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम में बीस की संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी थे. हॉस्पिटल पहुंचते ही टीम ने जांच शुरू कर दी. इस बीच मरीजों की आवाजाही भी लगी रही है. इस दौरान मरीज के परिजनों हॉस्पिटल के बाहर ही रहे.
सर्वे में क्या िमला, आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार करते रहे. टीम हॉस्पिटल में कागजात, खाता बही के लेन देन की जांच में जुटी रही. यह अस्पताल डॉ एके दास का है.
इनकम टैक्स के संयुक्त आयुक्त प्रणव कोले ने बताया कि अभी सर्वे का काम चल रहा है. इसमें बैंक खाता, मरीजों से ली जाने वाली फीस सहित उनके आय के अन्य सोर्स की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




