थाने में अपराधियों की खुलेगी गुंडा पंजी, घर पर जायेगी लाल चिट्ठी

Published at :06 Apr 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
थाने में अपराधियों की खुलेगी गुंडा पंजी, घर पर जायेगी लाल चिट्ठी

मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर जेल से छूटे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए थानों में गुंडा पंजी खोला जायेगा. पुलिस इस लिस्ट में शामिल अपराधियों के घर लाल चिट्ठी भेजेंगी. उनको प्रतिदिन थाने पर आकर हाजिरी देनी होगी. अपने दिनभर के क्रियाकलापों से पुलिस को अवगत कराना होगा. एसएसपी के निर्देश पर जिले […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर जेल से छूटे अपराधियों पर नकेल कसने के लिए थानों में गुंडा पंजी खोला जायेगा. पुलिस इस लिस्ट में शामिल अपराधियों के घर लाल चिट्ठी भेजेंगी. उनको प्रतिदिन थाने पर आकर हाजिरी देनी होगी. अपने दिनभर के क्रियाकलापों से पुलिस को अवगत कराना होगा. एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानेदार ऐसे अपराधियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी हैं, जिन पर संगीन अपराधिक मामले में चार्जशीट दायर है.

एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थानास्तर पर गुंडा पंजी खोलने की कवायद शुरू कर दी गयी है. शराब कारोबार, सट्टा के अड्डा संचालक, सांप्रदायिक, सड़क जाम करने, पुलिस पर हमला व गाड़ियों में तोड़फोड़, महिला से छेड़खानी, लूट, छिनतई समेत 14 तरह के अपराधिक मामलों में शामिल चार्जशीटेड अपराधियों को शामिल किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन