जमीन कारोबारी के घर पांच लाख का डाका

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने बंगरा चक हसन गांव में डाका डाला. जमीन कारोबारी राजेश साह के घर बुधवार की रात साढ़े बारह बजे के आसपास अपराधियों ने डाका डाल कर नगद समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. घटना के दौरान डकैतों ने गृहस्वामी के दरवाजे पर […]
मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने बंगरा चक हसन गांव में डाका डाला. जमीन कारोबारी राजेश साह के घर बुधवार की रात साढ़े बारह बजे के आसपास अपराधियों ने डाका डाल कर नगद समेत पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. घटना के दौरान डकैतों ने गृहस्वामी के दरवाजे पर तीन बम भी फेंके. हालांकि इसमें कोई जख्मी नहीं हुआ.
डकैती के बाद आसपास के लोगों की मदद से सदर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गयी. देर रात ही थानाध्यक्ष अंजनी कुमार झा मौके पर पहुंच कर छानबीन की. गुरुवार की दोपहर गृहस्वामी के बयान पर एक दर्जन से अधिक अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस को अब तक दोनों डाका कांड में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.
जानकारी के अनुसार, बंगरा चक हसन गांव निवासी राजेश साह जमीन का कारोबार करते हैं. उनका ट्रैक्टर भी भाड़े पर चलता है. उन्होंने बताया कि रात साढ़े बारह बजे के आसपास वह घर में सोये हुए थे. उनके पिता जी भूलन साह घर के बाहर पीछे के दरवाजे के पास सोये हुए थे. दस से बारह की संख्या में अपराधियों ने उनके पिता जी को कब्जे में ले लिया. फिर पिछले दरवाजे से घर के अंदर घुस गये.
डकैतों ने राजेश की बेटी सोनम को भी कब्जे में ले लिया. उसके पास रखे दो लाख रुपये नगद, उसकी पत्नी सुनीता का गहना, सूटकेस सहित अन्य कीमती सामान ले लिया. उसके छोटे भाई के कमरे से भी डकैतों ने पच्चीस हजार रुपये नगद व गहना लूट लिया. करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद अपराधी एक के बाद एक तीन बम विस्फोट कर फरार हो गये. राजेश का कहना था कि डकैतों ने आते ही घर के सारे मोबाइल को कब्जे में ले लिया. उनके घर से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति लूटी गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी डकैत पैदल ही घर की पीछे खेत की तरफ फरार हो गये.
वजर्न
सदर थानाध्यक्ष ने खुद घटनास्थल पर जाकर छानबीन की है. पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है.
अनिल कुमार सिंह, नगर डीएसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




