पैन कार्ड से लिंक बकायेदारों के सभी अकाउंट करें अटैच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ने बैंकों को दिये निर्देश मुजफ्फरपुर : वैट के तहत पिछले तीन साल से बकाया टैक्स वसूली के लिये राज्य कर विभाग ने बैंकों को खाताधारियों के पैन कार्ड के आधार पर उनके सभी अकाउंट अटैच करने का निर्देश दिया है. कई बकायेदारों के अकाउंट में रुपये नहीं मिलने के कारण राज्य […]
विज्ञापन
राज्य कर विभाग ने बैंकों को दिये निर्देश
मुजफ्फरपुर : वैट के तहत पिछले तीन साल से बकाया टैक्स वसूली के लिये राज्य कर विभाग ने बैंकों को खाताधारियों के पैन कार्ड के आधार पर उनके सभी अकाउंट अटैच करने का निर्देश दिया है. कई बकायेदारों के अकाउंट में रुपये नहीं मिलने के कारण राज्य कर विभाग बैंकों को पत्र भेज उनके सभी अकाउंट अटैच कर बकाया वसूली की कार्रवाई कर रहा है.
राज्य कर अपर आयुक्त ज्योतिंद्र कुमार ने कहा कि अकाउंट अटैच के बाद कई बकायेदारों ने विभाग में आकर कर जमा कराया है. लेकिन, कई ऐसे हैं, जिनका अकाउंट अटैच करने के बाद भी रुपये नहीं मिले.ऐसे बकायेदारों को पैन कार्ड से लिंक सभी अकाउंट अटैच करने का निर्देश दिया गया है.
31 मार्च तक कर नहीं चुकाया तो होगा केस :
वैट के तहत बकाया वसूली नहीं होने पर राज्य कर विभाग 31 मार्च के बाद बकायेदारों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस करेगा. विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. इस वित्तीय वर्ष के बाद विभाग बकायेदारों की जमा करायी गयी राशि की स्क्रूटनी करेगा. डिफॉल्टर रहने वाले कारोबारियों पर केस दर्ज कर बकाया राशि की वसूली की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










